कैसा होगा खेल जब भूत देंगे आपका साथ?खेल खेलना किसे पसंद नहीं होता? चाहे वह बड़े हो या छोटे बच्चे, सभी को खेलों में रमना बहुत पसंद होता है। पर क्या आप जानते हैं कि ऐसे भी खेल हैं, जो इंसान नहीं, बल्कि भूत और प्रेत आपके साथ खेलना पसंद करते हैं। शायद यह बात सुनकर आपको डर लगे, पर यह सच है। कुछ ऐसे भी डरावने खेल हैं, जिसे खेलना तो दूर, इसके बारे में सुनने के लिए भी आपको हिम्मत जुटानी पड़ेगी। ये ऐसे खेल हैं, जो आपको भूतों के करीब ले जाते हैं। पर आपको बता दें कि ये खेल कमज़ोर दिलवालों के लिए नहीं है। आपको हम चेतावनी देना चाहते हैं कि इन खेलों को खेलने की कोशिश न करें। क्योंकि इस खेल में आपके साथ इंसान नहीं, भूत आपका साथ देंगे। आइये आपको बताते हैं कि कौन से हैं ये खेल?
1. क्लोज़ेट गेम: इस खेल में आपको एक अँधेरे कमरे में भूत को ढूंढना होता है। अपने आपको अँधेरे कमरे में तब तक बंद करना होता है, जबतक आपको किसी के फुसफुसाने की आवाज़ें न आने लगे। जैसे ही आपको लगे कि कोई आपसे कुछ कहना चाहता है, जल्दी से जाकर बट्टी जला लें। नहीं तो आपको ऐसा एहसास होगा कि कोई आपको अँधेरे में खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहा है।