24 अमेरिकी राज्यों और कनाडा में फैली जॉम्बी डियर बीमारी, संक्रमित हिरण हो रहे बेकाबू

 

24 अमेरिकी राज्यों और कनाडा में फैली जॉम्बी डियर बीमारी, संक्रमित हिरण हो रहे बेकाबू





हेल्थ डेस्क. अमेरिका में हिरणों में जॉम्बी डियर नाम की बीमारी तेजी से फैल रही है। अमेरिकी संघीय एजेंसी ‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ के मुताबिक, यहां के 24 राज्यों और कनाडा के दो प्रांतों में यह बीमारी फैल चुकी है। इंसानों में भी इसके फैलने का खतरा है। हिरण प्रजाति के जानवरों में होने वाली इस बीमारी के कारण वे आक्रामक हो जाते हैं और अजीब व्यवहार करने लगते हैं। पिछले साल कनाडा में इसके मामले सामने आए थे और अथॉरिटी को गाइडलाइन जारी करनी पड़ी थीं। 

1) दिमाग में संक्रमण होने के कारण हो जाते हैं आक्रामक

  • जॉम्बी डियर को क्रॉनिक वेस्टिंग डिसीज भी कहते हैं। यह लाइलाज है। दांतों का किटकिटाना, वजन तेजी से कम होना, मुंह में ज्यादा लार बनना, सिर अक्सर झुका रहना और आक्रामक होकर इधर-उधर भागना इसके लक्षण हैं।
  • मस्तिष्क में संक्रमण होने के कारण सीधा असर दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड पर होता है। माना जाता है कि इसका कारण शरीर में संक्रमित प्रोटीन का पहुंचना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे इंसान में भी संक्रमण फैलने का खतरा है।

 

 

  • मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल ऑस्टरहोल्म के मुताबिक, संक्रमित मांस खाने से यह बीमारी हो सकती है। मिनेसोटा में भी जॉम्बी डियर बीमारी महामारी के रूप ले चुकी है।
  • यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है हिरणों में इस बीमारी के लक्षण तुरंत नजर नहीं आते। ऐसे में इन्हें स्वस्थ्य समझकर भोजना का हिस्सा बनाए जाने का खतरा रहता है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां हर चार में से एक हिरण संक्रमित है और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मिनेसोटा यूनिवर्सिटी की एक खास टीम इसे रोकने के लिए एक डिवाइस विकसित कर रही है जिसकी मदद से इनकी जांच की जा सके। यह डिवाइस जिंदा और मृत दोनों तरह से जानवरों की जांच करने में कारगर होगी। 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post